Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

भवानीपुर में स्वच्छता अभियान, झाड़ू हाथ में लेकर सफाई कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल

स्वच्छता अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प भी लिया

18 Jun 2026

भवानीपुर में स्वच्छता अभियान, झाड़ू हाथ में लेकर सफाई कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम की ओर से आयोजित “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत गुरुवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 72 स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू हाथ में लेकर सफाई अभियान में भाग लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि स्वच्छता केवल कुछ दिनों का अभियान नहीं बल्कि इसे नागरिकों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने के लिए जनसहभागिता सबसे आवश्यक है।
उन्होंने घोषणा की कि लोगों को जागरूक करने के लिए निर्धारित समय दिया गया है और आगामी एक सितंबर से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। सड़कों पर थूकना, प्लास्टिक का अनुचित उपयोग करना तथा सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने वालों पर प्रशासन की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी भी शिकायत या आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
स्वच्छता अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झाड़ू हाथ में लेकर सफाई कार्यक्रम में शामिल हुईं अग्निमित्रा
स्वच्छता अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प भी लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News