Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic

कोलकाता व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, सुबह हल्की धुंध के आसार

अलीपुर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 फरवरी की सुबह से 11 फरवरी की सुबह तक आसमान साफ रहेगा, हालांकि तड़के सुबह हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है।

10 Feb 2026

कोलकाता व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, सुबह हल्की धुंध के आसार

कोलकाता। कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

अलीपुर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 फरवरी की सुबह से 11 फरवरी की सुबह तक आसमान साफ रहेगा, हालांकि तड़के सुबह हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी बनी रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में भी शुष्क मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता 999 मीटर से घटकर 200 मीटर तक रह सकती है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 89 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 49 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों में शहर में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई।

मौसम विभाग ने आम लोगों को सुबह के समय धुंध के कारण सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, सुबह हल्की धुंध के आ
अलीपुर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 फरवरी की सुबह से 11 फरवरी की सुबह तक आसमान साफ रहेगा, हालांकि तड़के सुबह हल्की धुंध या कोहरा देखने को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News