Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी, बोले - वहां के लोगों को अपनी कमी कभी नहीं खलने दूंगा

उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक सुरक्षा वाहन ही काफिले में रखे जाएंगे

13 May 2026

नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी, बोले - वहां के लोगों को अपनी कमी कभी नहीं खलने दूंगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि वह नंदीग्राम विधानसभा सीट छोड़ देंगे और भवानीपुर सीट से विधायक बने रहेंगे। हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में उन्होंने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। बुधवार को उन्होंने भवानीपुर से विधायक के रूप में विधानसभा में शपथ भी ली।
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदीग्राम सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा और वहां से कोई अन्य प्रतिनिधि विधायक चुना जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले पांच वर्षों तक नंदीग्राम के लोगों को उनकी अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दी जाएगी।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम के विकास के लिए उन्होंने जो भी वादे किए हैं, उन्हें राज्य के अन्य हिस्सों की तरह पूरा किया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2009 से 2016 के बीच नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस विधायक रहीं फिरोजा बीबी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय वह स्वयं विधायक नहीं थे, फिर भी क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह नंदीग्राम के लिए उसी तरह काम करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि, हालिया विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 मतों से पराजित किया था। वहीं, नंदीग्राम सीट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार पवित्र कर को 9,665 मतों के अंतर से हराया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और ईंधन बचत संबंधी अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक सुरक्षा वाहन ही काफिले में रखे जाएंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वहां के लोगों को अपनी कमी कभी नहीं खलने दूंगा - शुभेंदु
उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक सुरक्षा वाहन ही काफिले में रखे जाएंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News