Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

21 Aug 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा को और कड़ी करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

इसी बीच दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों- रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदेलिया ने आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। यह जानकारी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एक एक्स पोस्ट में दी। सांसदों ने कहा कि पिछले छह महीनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए जा रहे बड़े—बड़े कार्यों से जहां वह जनता में विकास की देवी के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही हैं, वहीं कुछ लोगों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल करने का अंदाज रास नहीं आ रहा। सातों सांसदों ने रेखा गुप्ता के बुलंद हौसलों और विकास के रास्ते पर चलने के अडिग इरादे की प्रशंसा की।

सांसदों ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करके जनता के बीच आने की कामना की। रेखा गुप्ता ने भी कहा कि ऐसे हमले उनके दृढ़ विश्वास और दिल्ली के विकास के जुनून को कम नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री पर हमले के आरोपित राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार रात पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News