Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

कोयला तस्करी मामला: ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

लंबी पूछताछ के बाद जांच में सहयोग न करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

10 Feb 2026

कोयला तस्करी मामला: ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता। झारखंड–आसनसोल कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार देर रात तक पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था ।
ईडी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के नाम चिन्मय मंडल और किरण खां हैं। जांच में असहयोग करने के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया गया है। यह पहली बार है जब कोयला तस्करी मामले में किसी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह ईडी की विशेष टीम ने दोनों आरोपितों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान एक आरोपित के आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। इसके बाद ईडी ने दोनों कारोबारियों को पूछताछ के लिए तलब किया। लंबी पूछताछ के बाद जांच में सहयोग न करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच एजेंसी का दावा है कि चिन्मय मंडल और किरण खां प्रोटेक्शन मनी के बदले कोयला तस्करी को बढ़ावा देते थे और कोयला सिंडिकेट से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। ईडी अधिकारियों के अनुसार, लेनदेन से जुड़े चैट रिकॉर्ड दिखाए जाने के बावजूद दोनों ने पूछताछ में सहयोग करने से इनकार किया।
गौरतलब है कि तीन फरवरी को ईडी ने रानीगंज के कारोबारी किरण खां के घर और चिन्मय मंडल के कार्यालय में छापेमारी की थी। दोनों आरोपितों को आज ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोयला तस्करी मामला: ईडी ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
लंबी पूछताछ के बाद जांच में सहयोग न करने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News