Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दिसंबर में ठंड का जोर, कोलकाता सहित पूरे बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे

मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस समय किसी नए निम्नचाप या चक्रवात बनने की आशंका नहीं है। इसी कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पूरे बंगाल में बिना रुकावट के प्रवेश कर रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक तापमान और नीचे जा सकता है।

09 Dec 2025

दिसंबर में ठंड का जोर, कोलकाता सहित पूरे बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे

कोलकाता। दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही राज्य में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर जिलों तक हर जगह सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को स्वेटर, कंबल और गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी ठंड के तेवर में किसी तरह की कमी आने की संभावना नहीं है। कोलकाता में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस समय किसी नए निम्नचाप या चक्रवात बनने की आशंका नहीं है। इसी कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पूरे बंगाल में बिना रुकावट के प्रवेश कर रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक तापमान और नीचे जा सकता है।

लगातार तीन दिनों तक कोलकाता में रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जब शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी कड़ाके की ठंड कायम है। बांकुड़ा का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और श्रीनिकेतन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन और रात दोनों समय जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और अगले सात दिनों तक इसी स्थिति के बने रहने की संभावना है। इस अवधि में कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा, विशेषकर तटीय इलाकों में।

उत्तर बंगाल में भी शीतलहर का असर तीव्र हो गया है। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अलीपुरद्वार में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिसंबर में ठंड का जोर, कोलकाता सहित पूरे बंगाल में तापमान सा
मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इस समय किसी नए निम्नचाप या चक्रवात बनने की आशंका नहीं है। इसी कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पूरे बंगाल मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News