Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्रिसमस पर बढ़ेगी ठंड, कोलकाता समेत बंगाल में मौसम सर्द

पिछले करीब तीन हफ्तों से कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार बड़े दिन पर शहरवासी ठंड का आनंद ले पाएंगे।

24 Dec 2025

क्रिसमस पर बढ़ेगी ठंड, कोलकाता समेत बंगाल में मौसम सर्द

कोलकाता, 24 दिसंबर (हि.स.)। क्रिसमस के दौरान मौसम को लेकर राहत की खबर है। इस साल क्रिसमस पर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड का एहसास साफ तौर पर महसूस किया जाएगा।

पिछले करीब तीन हफ्तों से कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार बड़े दिन पर शहरवासी ठंड का आनंद ले पाएंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक किसी नए चक्रवात या निम्न दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना नहीं है। इस वजह से मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड बढ़ने के साथ उत्तर बंगाल में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हालांकि, फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

दक्षिण बंगाल में बड़े दिन से पहले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। कोलकाता समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। गुरुवार से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन पिछले रविवार को दर्ज किया गया था, जब कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह यह रिकॉर्ड टूट सकता है। दक्षिण बंगाल के पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान आठ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तटीय और उससे सटे इलाकों में यह 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर बंगाल की बात करें तो वहां अगले कुछ दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर बंगाल के उत्तरी पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि मैदानी जिलों में यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आने वाले दो से तीन दिनों में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुछ इलाकों में अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इससे दृश्यता काफी कम हो सकती है और इसका असर बागडोगरा हवाई अड्डे की सेवाओं पर भी पड़ने की आशंका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिसमस पर बढ़ेगी ठंड, कोलकाता समेत बंगाल में मौसम सर्द
पिछले करीब तीन हफ्तों से कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News