Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सरस्वती पूजा पर ठंड की वापसी, कोलकाता का तापमान 14 डिग्री के करीब

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दर्ज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को शहर में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रहा।

23 Jan 2026

सरस्वती पूजा पर ठंड की वापसी, कोलकाता का तापमान 14 डिग्री के करीब

कोलकाता। सरस्वती पूजा के मौके पर मौसम ने एक बार फिर ठंडक का एहसास कराया है। शुक्रवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास था।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दर्ज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को शहर में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी बनी रह सकती है, हालांकि ठंड के दोबारा तेज होने के संकेत नहीं हैं।

फिलहाल उत्तर और दक्षिण बंगाल के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। दिन के समय ठंड का असर कम रहेगा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होती रहेगी। अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल और अगले चार दिनों में उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरस्वती पूजा पर ठंड की वापसी, कोलकाता का तापमान 14 डिग्री के
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दर्ज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News