Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

जहांगीर मोहल्ला घटना में सरकारी संपत्ति नुकसान पर सामूहिक दायित्व की कार्रवाई शुरू

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

19 May 2026

जहांगीर मोहल्ला घटना में सरकारी संपत्ति नुकसान पर सामूहिक दायित्व की कार्रवाई शुरू

आसनसोल (बर्दवान)। आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला इलाके में हाल ही में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना में केस संख्या 208/2026 दिनांक 16 मई 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज प्रिवेंशन एक्ट, 1972 की धारा 15 सी के तहत सामूहिक दायित्व निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद मंगलवार इलाके में पुलिस द्वारा मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नोटिस पढ़कर सुनाया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यदि किसी व्यक्ति को इस घटना के संबंध में कोई जानकारी देनी हो या क्षतिपूर्ति से संबंधित कोई आवेदन या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह निर्धारित समय के भीतर संबंधित अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रख सकता है। क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे मामले की गंभीरता को समझें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।
इस संबंध में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त दीप कुमार दास द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एडीपीसी के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच जारी है और बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि होम डिपार्टमेंट के आदेश के बाद सहायक पुलिस आयुक्त को संपत्ति के नुकसान का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इस मामले में कई लोगों की पहचान भी की जा चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग अफवाहों से दूर रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। नगर निगम में तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जहांगीर में सरकारी संपत्ति नुकसान पर सामूहिक कार्रवाई शुरू
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News