Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

कॉलेजों में अब नहीं कटेगी 'छात्र संघ शुल्क' की जेब!

शुभेंदु सरकार का कड़ा फैसला, 30 दिन में मांगी पाई-पाई का हिसाब

02 Jun 2026

कॉलेजों में अब नहीं कटेगी 'छात्र संघ शुल्क' की जेब!

कोलकाता। बंगाल की उच्च शिक्षा व्यवस्था में वित्तीय सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए नवान्न (राज्य सचिवालय) ने एक बहुत बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से स्टूडेंट यूनियन फीस वसूलना बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को अगले 30 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का फरमान जारी किया है। तय समय सीमा में रिपोर्ट न सौंपने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
सरकार के इस बड़े फैसले के पीछे छात्र संघ फंड के इस्तेमाल में होने वाली वित्तीय गड़बडिय़ों को रोकना है। शिक्षा विभाग का स्पष्ट कहना है कि वर्तमान में राज्य के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई छात्र संघ कमेटी अस्तित्व में नहीं है। नियमों के मुताबिक, जब निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि ही नहीं हैं, तो संस्थानों को छात्रों से इस मद में शुल्क वसूलने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है। इसके बावजूद सालों से कई कॉलेजों में अवैध रूप से यह फीस वसूली जा रही थी, जिसे अब पूरी तरह बैन कर दिया गया है। 
राज्य सरकार ने केवल इस वसूली पर रोक ही नहीं लगाई है, बल्कि पिछले वर्षों में छात्र संघ के नाम पर वसूले गए करोड़ों रुपयों का पूरा हिसाब भी मांगा है। विश्वविद्यालयों को अब यह लिखित ब्योरा देना होगा कि फंड का पैसा किन-किन कामों में खर्च हुआ और कितना पैसा अभी बैंक खातों में शेष है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से कॉलेजों में वर्षों से जारी वित्तीय मनमानी पर लगाम लगेगी। नवान्न के इस कड़े आदेश के बाद अब राज्य भर के शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया है और 30 दिन के भीतर अपनी बैलेंस शीट दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कॉलेजों में अब नहीं कटेगी 'छात्र संघ शुल्क' की जेब!
शुभेंदु सरकार का कड़ा फैसला, 30 दिन में मांगी पाई-पाई का हिसाब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News