Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

आयोग का 'फिल्मी' वार, गुंडों को दी चेतावनी

जलने वाले को जलाएंगे, साथ रखें 'बर्नोल और बोरोलिन'

13 Apr 2026

आयोग का 'फिल्मी' वार, गुंडों को दी चेतावनी

कोलकाता। चुनावी मैदान में जहाँ नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी आम बात है, वहीं अब चुनाव आयोग ने भी एक बेहद अनोखे और चुटकीले अंदाज में मैदान संभाल लिया है। दक्षिण कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की सियासत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। चुनाव आयोग ने किसी आधिकारिक नीरस विज्ञप्ति के बजाय बॉलीवुड के तड़के का इस्तेमाल करते हुए उपद्रवियों को सीधा संदेश दिया है, जिसके बाद से ही बंगाल के सियासी गलियारों में इस म्यूजिकल वार्निंग की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, इस विवादित और चर्चित पोस्ट में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म के मशहूर गाने 'हम प्यार करने वाले, दुनिया से न डरने वाले...' का लिंक साझा किया गया। गाने की पंक्तियाँ 'यार जलने वाले को जलाएंगे' साझा करते हुए आयोग ने एक गहरा प्रतीकात्मक प्रहार किया है। इस पोस्ट के कैप्शन ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी, जिसमें मतदाताओं को निर्भीक होकर घर से निकलने का आह्वान किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उस चेतावनी ने, जिसमें अपराधियों और असामाजिक तत्वों से कहा गया कि वे अपने पास 'पर्याप्त मात्रा में बर्नोल और बोरोलिनÓ का स्टॉक रखें। आयोग का यह इशारा साफ है कि जो भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने या वोटरों को डराने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि उसे जलन महसूस होना तय है। बंगाल की चुनावी हिंसा के इतिहास को देखते हुए आयोग का यह तेवर काफी अहम माना जा रहा है। आमतौर पर गंभीर और प्रशासनिक भाषा का इस्तेमाल करने वाला चुनाव आयोग इस बार व्यंग्य और फिल्मी गीतों के जरिए गुंडा तत्वों की मानसिक घेराबंदी करता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रशासनिक फेरबदल को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में आयोग का यह बोरोलिन संदेश एक तरफ मतदाताओं में विश्वास भरने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ उन लोगों के लिए रेड सिग्नल है जो बूथों पर गड़बड़ी की ताक में रहते हैं। चुनावी पंडितों का मानना है कि आयोग ने बिना किसी का नाम लिए यह साफ कर दिया है कि इस बार खेला नियमों के दायरे में ही होगा, वरना उपचार के लिए क्रीम की जरूरत वाकई पड़ सकती है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयोग का 'फिल्मी' वार, गुंडों को दी चेतावनी
जलने वाले को जलाएंगे, साथ रखें 'बर्नोल और बोरोलिन'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News