Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपना पदक खाता खोल दिया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार देर रात पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को खेलों का पहला पदक दिलाया।
 

25 Jul 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपना पदक खाता खोल दिया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार देर रात पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को खेलों का पहला पदक दिलाया।

ग्रुप-बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए झंडू कुमार ने पहले प्रयास में 181 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 190 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी स्थिति मजबूत की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 196 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके।

72.4 किलोग्राम शरीर भार वाले झंडू कुमार को उनके सर्वश्रेष्ठ सफल प्रयास के आधार पर 130.9 अंक मिले। वह ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रहे। अंतिम परिणाम ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के खिलाड़ियों के अंकों को शरीर के वजन और सफल लिफ्ट के आधार पर मिलाकर तैयार किए गए, जिसमें झंडू तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक अपने नाम किया।

नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। झंडू कुमार महज 0.1 अंक के अंतर से रजत पदक से चूक गए।

भारतीय खिलाड़ी ने मलेशिया के निकोडेमस मंगोई मोसेस (120.3 अंक) को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, भारत के एक अन्य पैरा पावरलिफ्टर सुधीर, जिन्होंने ग्रुप-ए में हिस्सा लिया, ने 182 किलोग्राम और 183 किलोग्राम के सफल प्रयास किए। हालांकि उनका तीसरा प्रयास 211 किलोग्राम पर असफल रहा। कुल 114.1 अंक के साथ वह पदक जीतने से चूक गए।

झंडू कुमार के कांस्य पदक के साथ भारत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक,
भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपना पदक खाता खोल दिया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुकवार देर रात पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News