Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

कॉमनवेल्थ गेम्स: लवलीना के बाद सचिन, प्रीति और कपिल पर भारत की पदक उम्मीदें

ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहाईं महिला 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं।

24 Jul 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स: लवलीना के बाद सचिन, प्रीति और कपिल पर भारत की पदक उम्मीदें

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहाईं महिला 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं। अब भारतीय टीम की निगाहें इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) से जुड़े तीन मुक्केबाजों सचिन सिवाच, प्रीति पवार और कपिल पोखरिया पर टिकी हैं, जो अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

भारत के सबसे सफल मुक्केबाजों में शामिल सचिन सिवाच 25 जुलाई को पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में अपने अभियान का आगाज करेंगे। 26 वर्षीय सचिन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025 विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने चेक गणराज्य में आयोजित ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम और स्पेन के बॉक्साम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 2026 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। अपनी तकनीकी दक्षता और रिंग पर शानदार नियंत्रण के दम पर सचिन को भारत के प्रमुख पदक दावेदारों में माना जा रहा है।

महिला 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार को पहले दौर में बाई मिली है और वह सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) से अपना अभियान शुरू करेंगी। पेरिस ओलंपियन प्रीति अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने इस वर्ष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में फाइनल में तीन बार की विश्व चैंपियन को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स और ईयूबीसी गोल्ड ग्रां प्री में भी स्वर्ण पदक हासिल किए। 22 वर्षीय भिवानी की इस मुक्केबाज से ग्लास्गो में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग में कपिल पोखरिया भी राउंड ऑफ-16 से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। आईआईएस से जुड़े इस हेवीवेट मुक्केबाज ने हाल के वर्षों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम में रजत पदक और राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाई।

लवलीना के रूप में भारत का एक पदक पहले ही सुनिश्चित हो चुका है। अब सचिन, प्रीति और कपिल से उम्मीद होगी कि वे भी जीत की लय को बरकरार रखते हुए भारतीय मुक्केबाजी टीम के पदकों की संख्या में इजाफा करें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कॉमनवेल्थ गेम्स: लवलीना के बाद सचिन, प्रीति और कपिल पर भारत
ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहाईं महिला 75 किलोग्राम वर्ग के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News