Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बदला नाम, अब ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ के रूप में पहचाना जाएगा

यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस (10 मार्च) के अवसर पर की गई। महासंघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "राष्ट्रमंडल दिवस 2025 से, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को 'कॉमनवेल्थ स्पोर्ट' के रूप में जाना जाएगा। यह नया नाम संगठन के खेल महासंघ से एक खेल आंदोलन बनने के सफर को दर्शाता है।"

11 Mar 2025

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बदला नाम, अब ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ के रूप में पहचाना जाएगा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन- सीजीएफ) ने सोमवार को अपने नाम में बदलाव करते हुए इसे ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ करने की घोषणा की। यह बदलाव संगठन को एक खेल महासंघ से एक खेल आंदोलन में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस (10 मार्च) के अवसर पर की गई। महासंघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "राष्ट्रमंडल दिवस 2025 से, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को 'कॉमनवेल्थ स्पोर्ट' के रूप में जाना जाएगा। यह नया नाम संगठन के खेल महासंघ से एक खेल आंदोलन बनने के सफर को दर्शाता है।"

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केटी सैडलियर ने कहा, "'कॉमनवेल्थ स्पोर्ट' नाम हमारे उद्देश्य को और मजबूत और एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करता है, जिससे हमारी पहचान अधिक प्रभावशाली और व्यापक होगी।" हालांकि, कानूनी तौर पर संगठन का नाम ‘कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन’ बना रहेगा।

किंग चार्ल्स ने किया किंग्स बैटन रिले का शुभारंभ

इस बीच, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के संरक्षक किंग चार्ल्स ने सोमवार को बकिंघम पैलेस में ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट किंग्स बैटन रिले’ का आधिकारिक शुभारंभ किया।

उन्होंने राष्ट्रमंडल के लिए अपना संदेश पहले बैटन में रखा और इसे पहले धावक सर क्रिस होय को सौंपकर इस ऐतिहासिक रिले की शुरुआत की। यह आयोजन ग्लास्गो 2026 के उद्घाटन समारोह से 500 दिन पहले किया गया।

इस बार का बैटन रिले अब तक का सबसे लंबा रिले होगा, जिसमें 74 राष्ट्रमंडल देशों और क्षेत्रों के खेल महासंघों को अपनी गतिविधियों के आयोजन के लिए छह दिन तक का समय मिलेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बदला नाम, अब ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ क
यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस (10 मार्च) के अवसर पर की गई। महासंघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "राष्ट्रमंडल दिवस 2025 से, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को 'क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News