Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17

भारतीय जनता मजदूर सेल ने तारातला थाने में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, पूर्व पार्षद अनवर खान और शम्स इकबाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

27 Jun 2026

तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17

कोलकाता। महानगर कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटा है। इस बीच, इस दुखद हादसे को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता मजदूर सेल ने तारातला थाने में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, पूर्व पार्षद अनवर खान और शम्स इकबाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में दावा किया गया है कि यह भयानक हादसा अवैध निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ। हालांकि, इस शिकायत पर आरोपितों की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

पिछले बुधवार को, एक बड़ा निर्माणाधीन शेड अचानक गिर गया, जिससे कई मज़दूर मलबे में दब गए। तब से, सेना, राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन की टीम, स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन विभाग और कोलकाता पुलिस की मिली-जुली कोशिशों से लगातार बचाव अभियान चल रहा है। शनिवार सुबह ऑपरेशन का चौथा दिन था। मलबे में अभी भी कोई फंसा है या नहीं, यह पता लगाने के लिए अत्याधुनिक मशीन का इस्तेमाल करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बचाव दल अब तक मलबे से 31 लोगों को निकाल चुकी है। जिसमें से 17 को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार असगर हुसैन हादसे के बाद से फरार बताए जा रहे थे। बाद में उनका शव मलबे के नीचे से बरामद किया गया। दूसरी ओर, शंभूनाथ बेहेरा ने पोर्ट ट्रस्ट से वह ज़मीन लीज़ पर ली थी जिस पर गोदाम बन रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल होने के आरोप में चार और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्वेस्टिगेटर कंस्ट्रक्शन परमिट, सेफ्टी रेगुलेशन और कंस्ट्रक्शन से जुड़े सभी कागजातों की जांच किया जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम श
भारतीय जनता मजदूर सेल ने तारातला थाने में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, पूर्व पार्षद अनवर खान और शम्स इकबाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News