Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

महिलाओं के अपमान और विवादित टिप्पणी को लेकर फिरहाद हाकिम के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

श्चिम बंगाल के पूर्व नगर विकास मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम के खिलाफ महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक उकसावे से जुड़े आरोपों को लेकर बिधाननगर दक्षिण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता संजय पोयरा ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।

10 Jun 2026

महिलाओं के अपमान और विवादित टिप्पणी को लेकर फिरहाद हाकिम के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व नगर विकास मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम के खिलाफ महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक उकसावे से जुड़े आरोपों को लेकर बिधाननगर दक्षिण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता संजय पोयरा ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।

संजय पोयरा का आरोप है कि सात वंबर 2024 को संदेशखाली में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की एक सभा में फिरहाद हाकिम ने महिलाओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पोयरा ने कहा कि उनके पास उस भाषण का वीडियो फुटेज भी मौजूद है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीन जुलाई 2024 को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान फिरहाद हाकिम ने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली टिप्पणियां की थीं।

भाजपा कार्यकर्ता का दावा है कि वर्ष 2024 में इन घटनाओं के बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए बिधाननगर दक्षिण थाना पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई थी। उनका आरोप है कि तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

संजय पोयरा ने कहा कि राज्य में राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद उन्होंने एक बार फिर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले हमारी शिकायतें नहीं ली जाती थीं, लेकिन अब पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। लंबे इंतजार के बाद मैं अपनी शिकायत दर्ज करा सका हूं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि अभी होना बाकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिलाओं के अपमान और विवादित टिप्पणी को लेकर फिरहाद हाकिम के
पश्चिम बंगाल के पूर्व नगर विकास मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम के खिलाफ महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक उकसावे से जुड़े आरोपों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News