Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

रेल यात्री किराए में बढ़ोतरी पर कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अजय कुमार ने कहा कि रेल मंत्री का कहना है कि किराया बढ़ाने से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा लेकिन इसका सीधा बोझ यात्रियों पर पड़ रहा है।

22 Dec 2025

रेल यात्री किराए में बढ़ोतरी पर कांग्रेस हमलावर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद अजय कुमार ने सोमवार को केंद्र सरकार पर रेल यात्री किराए में लगातार बढ़ोतरी पर कहा कि पिछले 10 साल में किराया 107 प्रतिशत तक बढ़ चुका है, जिससे जनता का रेल सफर करना मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अजय कुमार ने कहा कि रेल मंत्री का कहना है कि किराया बढ़ाने से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा लेकिन इसका सीधा बोझ यात्रियों पर पड़ रहा है। मोदी सरकार ने सीनियर सिटिजन को दी गई छूट खत्म कर दी है और खाने की थाली, जो 2014 में 30 रुपये की थी, अब 120 रुपये की हो चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्टेशनों पर कार पार्किंग का चार्ज 30 मिनट के बाद 500 रुपये लिया जा रहा है। फरवरी में रेलवे में भगदड़ की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय जनरल क्लास के केवल 17 डिब्बे लगाए गए थे, जिनकी क्षमता 1,700 थी, जबकि सरकार ने 9,600 टिकट बेचे थे।

अजय कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ‘रील मंत्री’ बताते हुए कहा कि 2024 में सरकार बनने के बाद से दो बार रेल किराया बढ़ाया जा चुका है। सरकार भले ही इसे 1-2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी बताती है लेकिन यात्रियों पर 100-200 रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने लंबी दूरी की रेल यात्रा के किराए में आंशिक बढ़ोतरी की है, जो 26 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेल यात्री किराए में बढ़ोतरी पर कांग्रेस हमलावर
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अजय कुमार ने कहा कि रेल मंत्री का कहना है कि किराया बढ़ाने से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा लेकिन इसका स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News