Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अमेरिका के भारतीय नक्शे से जुड़ा पोस्ट हटाने पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का एक वीडियो साझा कर कहा कि पाकिस्तान ने इस पोस्ट को हटवाने का श्रेय लिया है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई बयान क्यों नहीं आया?

13 Feb 2026

अमेरिका के भारतीय नक्शे से जुड़ा पोस्ट हटाने पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय द्वारा 7 फरवरी को किए गए उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का एक वीडियो साझा कर कहा कि पाकिस्तान ने इस पोस्ट को हटवाने का श्रेय लिया है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई बयान क्यों नहीं आया?

खेड़ा ने कहा, “मैंने पहले भी पूछा है और फिर पूछ रहा हूं कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आखिर करते क्या हैं? क्या उनका काम सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषण देना है या भारत के हितों के लिए ठोस काम करना भी है?”

अमेरिका द्वारा जारी किया गया नक्शा भारत के आधिकारिक नक्शे से मेल खाता था और उसमें पीओके एवं अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाने की पुरानी अमेरिकी परंपरा से अलग रुख अपनाया गया था। यह ग्राफिक भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा का हिस्सा था, जिसमें भारत द्वारा अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ में कमी को दर्शाया गया था। हालांकि कुछ दिन के बाद उस पोस्ट को हटा दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पीओके विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 से चला आ रहा है। विभाजन के समय जम्मू-कश्मीर एक रियासत थी, जिसके महाराजा हरि सिंह ने पाकिस्तान के हमले के बाद इसका भारत में विलय का निर्णय लिया। इस दौरान पाकिस्तान ने पश्चिमी और उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया, जिसे आज पीओके कहा जाता है। पाकिस्तान इसे "आजाद कश्मीर" कहता है और वहां अपनी तरह की सरकार चलाता है। अक्साई चिन क्षेत्र लद्दाख के उत्तर-पूर्व में स्थित है। चीन ने 1950 के दशक में यहां सड़क निर्माण कर कब्जा जमा लिया था। साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद चीन ने लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखा। भारत इसे लद्दाख का हिस्सा मानता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका के भारतीय नक्शे से जुड़ा पोस्ट हटाने पर कांग्रेस ने
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का एक वीडियो साझा कर कहा कि पाकिस्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News