Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन, महंगाई, पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अगले दो से तीन महीने में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा अगले कुछ दिनों में पार्टी जारी करेगी।

11 Jun 2026

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन, महंगाई, पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अगले दो से तीन महीने में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा अगले कुछ दिनों में पार्टी जारी करेगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला था, न एफआईआर और न ही कोई आरोपपत्र। इसके बावजूद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर झारखंड में भाजपा समर्थित एक कॉरपोरेट उम्मीदवार के नामांकन पत्र में कई विसंगतियां होने के बावजूद उसे स्वीकार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की दयनीय स्थिति को दर्शाता है। वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी की जा रही है। कांग्रेस इस मामले को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ेगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और छात्र नीट तथा सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता में हैं। इन मामलों में सरकार कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में एक ओर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर संकट है तो दूसरी ओर आम जनता आजीविका की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाएगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनके पक्ष में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इस अभियान में भाग लेगा। आंदोलन के कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा जल्द घोषित की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन, महंगाई, पेपर लीक के मुद्दे पर द
कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News