Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इलेक्टोरल बांड मामले में निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर में कांग्रेस की भूमिका नहीं : जयराम रमेश

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने इलेक्टोरल बांड के जरिए उगाही की शिकायत पर एफआईआर का आदेश दिया था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी पहले ही इस मुद्दे को उठाती रही है।

29 Sep 2024

इलेक्टोरल बांड मामले में निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर में कांग्रेस की भूमिका नहीं : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने इलेक्टोरल बांड के जरिए उगाही की शिकायत पर एफआईआर का आदेश दिया था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी पहले ही इस मुद्दे को उठाती रही है।

इलेक्टोरल बांड मामले में एक विशेष अदालत के आदेश पर बेंगलुरु में दायर एफआईआर पर आज डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इलेक्टोरल बांड के तहत सभी पार्टियों को चंदा प्राप्त हुआ है लेकिन केवल भारतीय जनता पार्टी ने इसे गलत तरीके से प्राप्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर जबरन वसूली की है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एफआईआर को दर्ज करने की एक प्रक्रिया है। इसमें एक फिल्टर होता है और जांच होती है और जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाती है। कुल आंकड़ा 8000 करोड़ है। उन्हें नहीं लगता कि वित्त मंत्री ने अकेले यह फैसला लिया है। यह फैसला शीर्ष अधिकारियों द्वारा लिया गया होगा।

उल्लेखनीय है कि कल बेंगलुरु में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा नेतृत्व, भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। खत्म की जा चुकी इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम में कथित तौर पर जबरन उगाही के मामले में विशेष अदालत के कहने पर यह एफआईआर दर्ज की गई थी।

भारतीय जनता पार्टी का इस मामले में कहना है कि मामला राजनीति से प्रेरित है। इलेक्टोरल बॉन्ड नीतिगत मामला था। कांग्रेस के मुख्यमंत्री मुडा मामले में फंसे हुए हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इलेक्टोरल बांड मामले में निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर मे
बेंगलुरु की विशेष अदालत ने इलेक्टोरल बांड के जरिए उगाही की शिकायत पर एफआईआर का आदेश दिया था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी पहले ही इस मुद्दे को उठाती रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News