Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेजस्वी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिये लेकिन तेजस्वी जान ले बिहार में फिलहाल सीएम पद की वैकेंसी नहीं: रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी ने तेजस्वी यादव के फेस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।

23 Oct 2025

तेजस्वी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिये लेकिन तेजस्वी जान ले बिहार में फिलहाल सीएम पद की वैकेंसी नहीं: रविशंकर प्रसाद

पटना, 23 अक्टूबर (हि.स.)। महागठबंधन की ओर से आज सीएम फेस का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी ने तेजस्वी यादव के फेस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।

उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब राजग भी सीएम फेस का ऐलान करे। चूकि अमित शाह ने कहा था कि विधायक दल के नेता तय करेंगे कि सीएम कौन होगा। तो इसको लेकर कांग्रेस नेता और तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राजग के अगले सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे।

महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद राजग ने तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी यादव यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा लेकिन सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के कारण ही राजद से नाता तोड़ा था।

उन्हाेंने कहा कि तेजस्वी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिये है लेकिन तेजस्वी ये जान ले की बिहार में फिलहाल सीएम पद की वैकेंसी खाली नहीं है।इसलिए इसका सपना देखना छाेड़ दे। तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें मालूम है कि वे सत्ता में नहीं आने वाले, इसलिए बिना सोचे-समझे वादों की झड़ी लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर उठे सवालों पर भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार हमारे सक्षम मुख्यमंत्री हैं, मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। एनडीए एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राज्य में विकास और स्थिरता बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भली-भांति जानती है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार मामलों में 32 साल की सजा पा चुके हैं। ऐसे में तेजस्वी जी की नैतिकता की बातें सिर्फ दिखावा हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेजस्वी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिये लेकिन तेजस्वी जान
कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी ने तेजस्वी यादव के फेस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News