Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कांग्रेस पूरी तरह परिवारवादी पार्टी, जनहित से उसका कोई सरोकार नहींः मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां चुनावी जनसभा में कांग्रेस को “झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान” बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पूरी तरह परिवारवादी राजनीति में उलझी हुई है और जनता के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

06 Apr 2026

कांग्रेस पूरी तरह परिवारवादी पार्टी, जनहित से उसका कोई सरोकार नहींः मोदी

होजाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां चुनावी जनसभा में कांग्रेस को “झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान” बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पूरी तरह परिवारवादी राजनीति में उलझी हुई है और जनता के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

प्रधानमंत्री ने असम के होजाई में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस के पास “परिवारवाद के अलावा कोई ताकत नहीं है” और वह केवल झूठ बोलने और भ्रष्टाचार करने पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के “शाही परिवार” पर हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं और वह जमानत पर बाहर है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा ध्यान सिर्फ दो परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने पर है—एक दिल्ली में और दूसरा असम में।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा और राजग की “डबल इंजन सरकार” असम के हर जिले और हर परिवार के विकास के लिए काम कर रही है। मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए “सबका साथ, सबका विकास” केवल नारा नहीं, बल्कि शासन की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने असम में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब राज्य में सड़क और रेल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय असम बिजली के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर था और अक्सर बिजली संकट का सामना करता था, लेकिन पिछले एक दशक में स्थिति पूरी तरह बदल गई है और अब असम ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर उभर रहा है।

मोदी ने बताया कि बीते 10-11 वर्षों में लाखों घरों तक बिजली पहुंचाई गई है, जो लंबे समय से कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ जिलों में लोअर कोपिली जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य को हर साल लगभग 45 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली मिलेगी।

वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में जारी संकट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इसका बोझ गरीबों, मध्यम वर्ग और किसानों पर न पड़े। सरकार की प्राथमिकता पहले भी यही थी और आज भी यही है।

ईंधन कीमतों के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि इतने बड़े वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत कांग्रेस शासित राज्यों- विशेषकर हिमाचल प्रदेश में, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाला है।

प्रधानमंत्री ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना” का जिक्र किया और कहा कि इसके तहत सोलर पैनल लगाने के लिए 70 से 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। असम के लाखों परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

घुसपैठ के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि यह समस्या असम की पहचान, आजीविका और सुरक्षा से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा-राजग सरकार राज्य को “जनसंख्या असंतुलन” से बचाने के लिए काम कर रही है और हर वोट राज्य की सुरक्षा को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले। इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून लाया गया है।

मोदी ने असम की जनता से भाजपा को लगातार तीसरी बार समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि लखपति दीदी जैसी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा और राज्य के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस पूरी तरह परिवारवादी पार्टी, जनहित से उसका कोई सरोका
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां चुनावी जनसभा में कांग्रेस को “झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान” बताते हुए आरोप लगाय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News