Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कांग्रेस देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टीः प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पहले लागू हो गया होता तो देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होती।

10 May 2026

कांग्रेस देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टीः प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी” करार दिया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा। बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पहले लागू हो गया होता तो देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होती। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में महिला विधायक और सांसद सामने आ सकती थीं, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोककर महिलाओं के साथ अन्याय किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निराशा में डूबी हुई पार्टी बन चुकी है और उसके पास अब कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है। जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय सरकार आंतरिक कलह में उलझी हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले तीन वर्षों में कर्नाटक की जनता कांग्रेस की गारंटियों की वास्तविकता देख चुकी है। राज्य सरकार इस चिंता में फंसी हुई है कि मुख्यमंत्री कितने दिन पद पर बने रहेंगे और दूसरे नेताओं को मौका मिलेगा या नहीं।” प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर परोक्ष टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस के भीतर इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली थी और अब केरल में भी पार्टी के अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार केरल में भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं और आने वाले समय में वहां भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम में तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है, जबकि पुडुचेरी में दूसरी बार एनडीए सत्ता में लौटा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने नया इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा, “देश में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने से पहले ही कर्नाटक में पार्टी एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी। आज आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है और तेलंगाना में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मैसूर पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं राज्य भाजपा नेताओं ने उन्हें 13 किलोग्राम वजन की चांदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टीः प्रधानमंत्री
बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पहले लागू हो गया होता तो देश में महिलाओं की राजन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News