वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बढ़ती महिला अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ राज्य कांग्रेस ने बुधवार को कॉलेज स्क्वायर से लालबाज़ार तक जोरदार विरोध मार्च निकाला। लालबाज़ार अभियान नामक इस रैली के ज़रिए कांग्रेस ने राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होने के बावजूद बंगाल में महिलाएं आज सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। क्रत्र ्यड्डह्म् अस्पताल से लेकर हाल की कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप की घटना तक— हर दिन किसी न किसी हिस्से से महिला उत्पीडऩ की खबर सामने आ रही है। बावजूद इसके, सरकार और पुलिस प्रशासन इन मामलों में गंभीर कदम उठाने में असफल साबित हो रही है। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जैसे ही रैली लालबाज़ार की ओर बढऩे लगी, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।
कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय होने के बावजूद राज्य की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और महिलाएं सबसे ज्यादा इसका शिकार हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने एलान किया कि यदि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो यह आंदोलन आगे और तेज़ होगा।