Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर कहा- सब ठीक

थरूर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद। आज कई मुद्दों पर गर्मजोशी और रचनात्मक चर्चा हुई।

29 Jan 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर कहा- सब ठीक

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में हुई इस बैठक को थरूर ने बहुत सार्थक और सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि, सब कुछ ठीक है और हम सब एकसाथ आगे बढ़ रहे हैं। बैठक करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली।

थरूर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद। आज कई मुद्दों पर गर्मजोशी और रचनात्मक चर्चा हुई। हम सब एक ही पटल पर हैं और भारत की जनता की सेवा के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

इसके बाद थरूर ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अपनी ही पार्टी के नेताओं से मिलने में कोई अजीब बात नहीं है।

थरूर ने कहा कि उनका ध्यान तिरुवनंतपुरम की जनता की सेवा और संसद में उनके हितों की रक्षा पर है। कांग्रेस पार्टी में सभी नेता एकजुट हैं और आगे की रणनीति मिलकर तय की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर
थरूर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News