Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बर्नपुर में कांग्रेस कार्यालय पर चला बुलडोजर, 40 साल पुराने दफ्तर को नगर सेवा विभाग ने किया ध्वस्त

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बुलडोजर की राजनीति शुरू हो गई है

29 May 2026

बर्नपुर में कांग्रेस कार्यालय पर चला बुलडोजर, 40 साल पुराने दफ्तर को नगर सेवा विभाग ने किया ध्वस्त

पश्चिम बर्दवान। बर्नपुर के अपर रोड इलाके में स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को नगर सेवा विभाग की ओर से बुलडोजर चलाया गया। विभाग का कहना है कि उक्त पार्टी कार्यालय उनकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।
जानकारी के अनुसार, बर्नपुर वार्ड संख्या 78 अंतर्गत बाटा मोड़ के समीप स्थित स्थानीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को नगर सेवा विभाग की टीम ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सेल आईएसपी के स्टेट विभाग की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पहले भी कई तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों को बुलडोजर से तोड़ा गया था।
नगर सेवा विभाग का दावा है कि कांग्रेस कार्यालय को हटाने के लिए कई दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।
हालांकि, कांग्रेस कार्यालय के सामने स्थित शहीद बेदी को नहीं तोड़ा गया। बताया गया कि कांग्रेस नेताओं ने प्रबंधन से शहीद बेदी को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बुलडोजर की राजनीति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कार्यालय करीब 40 वर्षों पुराना था और 34 साल के वाम शासन तथा 15 साल के तृणमूल शासनकाल में कभी इसे नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। प्रेम नारायण सिंह ने यह भी कहा कि शहीद बेदी को भी तोड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर उसे बचा लिया गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्नपुर में कांग्रेस कार्यालय पर चला बुलडोजर
उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बुलडोजर की राजनीति शुरू हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News