Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

कांग्रेस ने स्वच्छता सर्वेक्षण और हर घर जल योजना पर उठाए सवाल

खेड़ा ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि इंदौर में पाइपलाइन बदलने का ठेका 22 जुलाई 2022 को ही मंजूर हो चुका था लेकिन उस पर काम नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर में टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही।

08 Jan 2026

कांग्रेस ने स्वच्छता सर्वेक्षण और हर घर जल योजना पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 18 से अधिक लोगों की मौत को लेकर सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण और हर घर जल योजना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 9 बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर रहा है, लेकिन इस घटना ने स्वच्छ भारत अभियान और हर घर जल योजना की पोल खोल दी है।

खेड़ा ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि इंदौर में पाइपलाइन बदलने का ठेका 22 जुलाई 2022 को ही मंजूर हो चुका था लेकिन उस पर काम नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर में टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही। उन्होंने दिल्ली में जल प्रदूषण का भी जिक्र किया और कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो पानी काला था और यह सरकार आने पर पानी पीला हो गया।खेड़ा ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भारत का 70 प्रतिशत पानी दूषित हो चुका है। इसके बावजूद भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का काम करती है। हर घर जल योजना पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन यह हर घर जल योजना नहीं बल्कि ‘हर घर मल योजना’ साबित हुई है।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लोगों के घरों में जो पानी पहुंच रहा था, उसमें मल मिला हुआ था और इसकी जिम्मेदारी सीधे सरकार की है। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से पैसा आया था, लेकिन सवाल है कि आखिर वह पैसा कहां गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने स्वच्छता सर्वेक्षण और हर घर जल योजना पर उठाए सवा
खेड़ा ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि इंदौर में पाइपलाइन बदलने का ठेका 22 जुलाई 2022 को ही मंजूर हो चुका था लेकिन उस पर काम नहीं ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News