Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता, शिक्षा की बढ़ती लागत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशव्यापी स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। इसके तहत गुरुवार, 23 जुलाई को देशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में विशेष छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

22 Jul 2026

देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजित करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता, शिक्षा की बढ़ती लागत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशव्यापी स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। इसके तहत गुरुवार, 23 जुलाई को देशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में विशेष छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस नेता छात्रों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराएंगे तथा पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा और रोजगार से जुड़े गंभीर संकटों का सामना कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और अब अभियान को सीधे छात्रों तक ले जाया जाएगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसे 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में आगे बढ़ाया गया। अभियान का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को कथित भ्रष्टाचार, शोषण और अव्यवस्था से मुक्त कराना तथा छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया गया।

कांग्रेस ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों से तत्काल संबंधित शहर समन्वयकों के संपर्क में आने तथा निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर छात्रों से संवाद स्थापित करने को कहा है। पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, राहुल गांधी के कोटा संबोधन का वीडियो दिखाया जाएगा तथा पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली, भर्ती प्रक्रियाओं और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस ने नेताओं से छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के उद्देश्य, गतिविधियों और प्रमुख मांगों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अभियान की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने को भी कहा है। बयान में कहा गया कि यह संवाद एकतरफा न होकर सहभागितापूर्ण होना चाहिए, ताकि छात्र अपने अनुभव, समस्याएं, सुझाव और आकांक्षाएं खुलकर साझा कर सकें।

बयान में कहा गया कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल करने और रोजगार संबंधी चिंताओं को प्रमुखता से उठाने के लिए देशव्यापी जनदबाव बनाना आवश्यक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देशभर के शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को 'छात्र संवाद' आयोजि
कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता, शिक्षा की बढ़ती लागत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News