Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

लोकसभा में गतिरोध खत्म करने पर बनी सहमति

सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेताओं ने अध्यक्ष को सदन को सामान्य ढंग से चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

25 Jul 2025

लोकसभा में गतिरोध खत्म करने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी। इस बैठक में गतिरोध समाप्त कर सदन की कार्यवाही सोमवार से सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी।

सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेताओं ने अध्यक्ष को सदन को सामान्य ढंग से चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

इसी बीच अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा तय है। राज्यसभा में इसके लिए 16 घंटे का समय तय किया गया है। मानसून सत्र की सोमवार से हुई शुरुआत के बाद से ही लोकसभा और राज्यसभा में हंगामें के चलते सामान्य कामकाज नहीं हो पाया है। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में जारी एसआईआर प्रक्रिया का मुद्दा उठा रहा है।

लोकसभा में आज भी व्यवधान जारी रहा। अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यवधान के चलते कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित किया। 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर सरकार की ओर से ‘गोवा राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024’ को आगे विचार और पारित करने के लिए लाया गया। हालांकि इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामा जारी रहते देख पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में आज सुबह चार नए सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद शून्यकाल के आरंभ होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके कारण इसे सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लोकसभा में गतिरोध खत्म करने पर बनी सहमति
सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेताओं ने अध्यक्ष को सदन को सामान्य ढंग से चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News