Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उत्तरपाड़ा में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पोशाक को लेकर विवाद, तृणमूल ने उठाया सवाल

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भी इस तरह का ट्रैकसूट पहन चुके हैं

06 Apr 2026

उत्तरपाड़ा में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पोशाक को लेकर विवाद, तृणमूल ने उठाया सवाल

हुगली। जिले के उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार की पोशाक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा उम्मीदवार दीपांजन चक्रवर्ती पर तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान दीपांजन चक्रवर्ती को काले रंग का एक ट्रैकसूट पहने देखा गया, जिस पर “एनएसजी” लिखा हुआ था। इसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा बल से जुड़े प्रतीकों का इस तरह चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जा सकता है।
तृणमूल का आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार एनएसजी से जुड़े होने और एनकाउंटर जैसे मामलों का जिक्र कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल उम्मीदवार शीर्षन्य बनर्जी ने कहा कि वे इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करती है और अब इस तरह के तरीकों का सहारा लिया जा रहा है।
वहीं, भाजपा उम्मीदवार दीपांजन चक्रवर्ती ने आरोपों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि यह एनएसजी की यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि एक सामान्य ट्रैकसूट है, जिसे कोई भी पहन सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई करना चाहता है तो वह उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भी इस तरह का ट्रैकसूट पहन चुके हैं।
इस विवाद को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा उम्मीदवार के पोशाक को लेकर विवाद
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भी इस तरह का ट्रैकसूट पहन चुके हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News