Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक पहुंचा भ्रष्टाचार का शिखर

पर्वतारोही पियाली बसाक का पूर्व मंत्री अरूप विश्वास पर सनसनीखेज आरोप

07 Jun 2026

एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक पहुंचा भ्रष्टाचार का शिखर

कोलकाता। राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चौतरफा दबाव झेल रहे राज्य के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास अब एक नए और बेहद गंभीर विवाद में घिर गए हैं। इस बार भ्रष्टाचार के आरोप किसी नेता या राजनीतिक दल ने नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं बंगाल की मशहूर जांबाज पर्वतारोही पियाली बसाक ने लगाए हैं। पियाली ने सीधे तौर पर तृणमूल शासनकाल के खेल और युवा कल्याण विभाग को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि पहाड़ों पर भेजे जाने वाले अभियानों में भी बड़े पैमाने पर आर्थिक घोटाला और पर्वतारोहियों की जान से खिलवाड़ किया गया।
हुगली के चंदननगर की रहने वाली पियाली बसाक ने खुलासा किया कि साल 2018 में राज्य सरकार की ओर से आयोजित एक आधिकारिक पर्वतारोहण अभियान के दौरान पर्वतारोहियों को जो टेंट, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी लाइफ-सपोर्ट उपकरण दिए गए थे, वे बेहद घटिया और निम्न स्तर के थे। उन्होंने दर्दनाक दास्तां बयां करते हुए बताया कि खराब उपकरणों की वजह से महज 21 हजार फीट की ऊंचाई पर ही पांच पर्वतारोहियों को गंभीर फ्रॉस्टबाइट (अत्यधिक ठंड से अंगों का गल जाना) हो गया। स्थिति इतनी बदतर हो गई कि डॉक्टरों को उन पर्वतारोहियों के हाथ और पैर की उंगलियां तक काटनी पड़ीं। पियाली का कहना है कि उस वक्त इस विभाग की पूरी कमान अरूप विश्वास के हाथों में थी, इसलिए इस त्रासदी और लापरवाही की पूरी जवाबदेही पूर्व मंत्री की बनती है। उन्होंने अभियान समिति से जुड़े देवदास नंदी, सत्यरूप सिद्धांत, देवराज दत्त और उज्ज्वल राय जैसे नामों को शामिल करते हुए उपकरण खरीद प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मामले को और अधिक संवेदनशील बनाते हुए पियाली ने मृत पर्वतारोहियों के शवों की खोजबीन (रेस्क्यू ऑपरेशन) के नाम पर भी करोड़ों रुपये के गबन का अंदेशा जताया है। उनका दावा है कि चंदा गाइन, दीपंकर घोष, गौतम घोष, परेश नाथ और सुभाष नाथ जैसे पर्वतारोहियों की पर्वतों में असामयिक मौत के बाद उनके शवों को तलाशने के लिए राज्य सरकार ने कथित तौर पर प्रति व्यक्ति दो करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की थी। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि नेपाल की रेस्क्यू एजेंसियों ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी कोई रकम मिली ही नहीं। पियाली ने सीधा सवाल दागा कि अगर रेस्क्यू के लिए करोड़ों रुपये आवंटित हुए थे, तो वे पैसे आखिर किसकी जेब में गए?
पर्वतारोही ने अपने साथ हुए एक खौफनाक वाकये को साझा करते हुए बताया कि साल 2019 में जब वह एवरेस्ट फतह करने के करीब थीं, तब खेल समिति के कुछ रसूखदार लोगों ने उन्हें रोकने के लिए एक शेरपा को पैसे दिए थे। करीब 28 हजार फीट की जानलेवा ऊंचाई पर शेरपा ने उनके साथ मारपीट की और उनका सामान विदेशी पर्वतारोहियों को दे दिया, इसके बावजूद वह हौसले के दम पर एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा लहराने में कामयाब रहीं। 
पियाली का आरोप है कि जब उन्होंने इन तमाम धांधलियों की शिकायत करने के लिए तत्कालीन मंत्री अरूप विश्वास से मिलने की कोशिश की, तो मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्के मारकर दफ्तर से बाहर निकाल दिया। खेल और पर्वतारोहण जगत से सामने आए इन गंभीर आरोपों ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है और अब इस मामले पर राजनीतिक पारा चढऩा तय माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक पहुंचा भ्रष्टाचार का शिखर
पर्वतारोही पियाली बसाक का पूर्व मंत्री अरूप विश्वास पर सनसनीखेज आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News