Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

अंडे के बारिश के बीच थाने से निकाले गये पार्षद, फूटा लोगों का जनाक्रोश

लाखों की रंगदारी और सिंडिकेट का आरोप

07 Jun 2026

अंडे के बारिश के बीच थाने से निकाले गये पार्षद, फूटा लोगों का जनाक्रोश

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 101 के कद्दावर तृणमूल पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रंगदारी, सिंडिकेट राज, अवैध वसूली और दबंगई के संगीन आरोपों में घिरे बप्पादित्य को जब रविवार को अदालत में पेशी के लिए पाटुली थाने से बाहर निकाला गया, तो उन्हें स्थानीय जनता के प्रचंड आक्रोश का सामना करना पड़ा। थाने के बाहर भारी संख्या में जुटे नाराज लोगों ने पार्षद और उनके करीबी सहयोगी सौरभ घोष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उन पर अंडे फेंके। स्थिति इस कदर बेकाबू थी कि कुछ अंडे सीधे पुलिस के वाहन पर जा गिरे, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए कड़े सुरक्षा घेरे में दोनों को वहां से निकाला। पार्षद की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है और कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पाटुली और उसके आस-पास के इलाकों में बिना कट मनी दिए पत्ता भी नहीं हिलता था। किसी भी निर्माण कार्य के लिए प्रति क_ा जमीन के हिसाब से जबरन वसूली की जाती थी और भुगतान न करने पर काम रुकवा दिया जाता था। इसके साथ ही पाटुली के ही एक पीडि़त सेनगुप्ता परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि अपनी ही खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कार्य की प्रशासनिक बाधाएं दूर करने के एवज में पार्षद के करीबियों ने उनसे 14 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी थी। पैसे देने से इनकार करने पर उन्हें अपनी ही जमीन का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। 
बप्पादित्य के सिंडिकेट का प्रभाव सिर्फ उनके अपने वार्ड तक सीमित नहीं था, बल्कि पड़ोसी वार्ड संख्या 110 तक फैला हुआ था। लोगों के बीच पाटुली बी-ब्लॉक स्थित पार्षद के आलीशान बंगले को लेकर भी भारी चर्चा है, जिसे अवैध कमाई से खड़ा किया गया बताया जा रहा है। वहीं, बप्पादित्य के साथ गिरफ्तार हुए उनके गुर्गे सौरभ घोष पर एक बुजुर्ग दंपति ने आरोप लगाया है कि साल 2013 से उनके किराए के मकान पर अवैध कब्जा जमाए बैठे किरायेदारों को सौरभ का सीधा संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण वे न तो घर खाली करवा पा रहे थे और न ही उन्हें किराया मिल रहा था। फिलहाल पुलिस बप्पादित्य दासगुप्ता और सौरभ घोष के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और दस्तावेजी सबूतों को खंगालने में जुटी है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के बाद कोलकाता की राजनीति में सिंडिकेट राज को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडे के बारिश के बीच थाने से निकाले गये पार्षद
लाखों की रंगदारी और सिंडिकेट का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News