Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

अवैध वसूली आरोप में पार्षद गिरफ्तार, पार्टी कार्यालय से सरकारी सामान बरामद

पुलिस ने बरामद सरकारी सामग्री को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

11 Jun 2026

अवैध वसूली आरोप में पार्षद गिरफ्तार, पार्टी कार्यालय से सरकारी सामान बरामद

कोलकाता। राजपुर-सोनारपुर नगर पालिका के चार नंबर वार्ड के पार्षद विभास मुखर्जी उर्फ मनु को कथित तौर पर अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात गड़िया के रूबी क्षेत्र के पास स्थित एक होटल से उन्हें हिरासत में लिया। इसी मामले में उनके करीबी सहयोगी पापाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पापाई के माध्यम से विभिन्न स्थानों से पैसे वसूले जाने की शिकायत मिली थी। दोनों आरोपितों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद राजपुर-सोनारपुर नगर पालिका के अब तक तीन पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इधर, नगर पालिका के 23 नंबर वार्ड में निर्माणाधीन एक शौचालय और तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से बड़ी मात्रा में सरकारी और राहत सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान में स्ट्रीट लाइट, तिरपाल, सीमेंट की बोरियां, बाल्टियां और ब्लीचिंग पाउडर शामिल हैं।
23 नंबर वार्ड की पार्षद छंदा घोषाल हैं। इससे पहले उनके पति सौमेन मोहन घोषाल इस वार्ड के पार्षद रह चुके हैं। सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता देवप्रसाद चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि सरकारी सामान अवैध रूप से जमा करके रखा गया था और जरूरत पड़ने पर भी लोगों में वितरित नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया है कि इलाके में लंबे समय से अवैध वसूली का कारोबार चल रहा था। भाजपा कार्यकर्ता निताई मजूमदार का दावा है कि सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों से कमीशन लिया जाता था और कमीशन नहीं देने पर काम करने में बाधा डाली जाती थी।
हालांकि, इन आरोपों पर पार्षद छंदा घोषाल की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बरामद सरकारी सामग्री को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अवैध वसूली आरोप में पार्षद गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद सरकारी सामग्री को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News