Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सौजन्यता : दिघा के जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित विपक्ष के बड़े नेता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सौजन्यता : दिघा के जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित विपक्ष के बड़े नेता

30 Apr 2025

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सौजन्यता : दिघा के जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित विपक्ष के बड़े नेता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दीघा के नवनिर्मित श्रीजगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में एक नई राजनीतिक सौजन्यता की मिसाल पेश की है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में उन्होंने विपक्ष के शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रित किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बोस, वाम नेता रबींद्र देव और कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री दोपहर में मंदिर का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले मंगलवार शाम को उन्होंने स्वयं महायज्ञ में पूर्णाहुति दी और आरती भी की। सोमवार से ही मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके थे। मंगलवार को विश्वशांति के लिए विशेष महायज्ञ आयोजित किया गया जिसमें 100 क्विंटल आम व बेल की लकड़ी और दो क्विंटल घी अर्पित किया गया।

उद्घाटन समारोह की तैयारियों की निगरानी के लिए राज्य सरकार के पांच मंत्री – अरूप विश्वास, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बोस, पुलक राय और स्नेहाशीस चक्रवर्ती – मौके पर उपस्थित थे। राज्यभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए दिघा पहुंच रहे हैं। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां जैसे उद्योगपति, कलाकार और बुद्धिजीवी भी शामिल हो रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित कर एक अद्भुत राजनीतिक शिष्टाचार का परिचय दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था, तब शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के साथ थे और मंदिर के नक्शा विमोचन में भी उपस्थित रहे थे।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि विमान बोस और रबींद्र देव जैसे वाम नेता समारोह में भाग लेंगे या नहीं। दिलीप घोष ने कहा है कि उनके दो कार्यक्रम हावड़ा के श्यामपुर में पहले से निर्धारित हैं, लेकिन वे कोशिश करेंगे कि वे दीघा पहुंच सकें। कुणाल घोष ने कहा कि यदि वे इस कार्यक्रम में नहीं आ सके, तो वे जल्द ही अपनी पत्नी के साथ मंदिर दर्शन के लिए आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित विपक्ष के बड़े नेता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सौजन्यता : दिघा के जगन्नाथ मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित विपक्ष के बड़े नेता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News