वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आज की इस मुलाकात में पुलिस आयुक्त ने घायल अधिकारियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की
कोलकाता। कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त बनने के बाद मनोज कुमार वर्मा काफी सक्रिय नजऱ आ रहे है। सोमवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त ने 27 अगस्त को नबान्न अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहते हुए घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत किया। इसके पहले रविवार को भी मनोज वर्मा घायल देबाशीष मंडल के घर पहुँचे थे और उनके हाल को जाना था। बाकी घायल पुलिसकर्मियो से उन्होंने लालबाजार में ही मुलाकात की है।
मालूम हो कि 27 अगस्त को नबान्ना अभियान के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे थे, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मजबूती से अपनी ड्यूटी निभानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने ईट पत्थर फेंके थे, इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। आज की इस मुलाकात में पुलिस आयुक्त ने घायल अधिकारियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।