Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सीपीएल 2026: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पोलार्ड, पूरन और नारायण को बरकरार रखा, आंद्रे रसेल अब जमैका किंग्समेन के लिए खेलेंगे

डिफेंडिंग चैंपियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपने मजबूत वेस्टइंडियन कोर को बरकरार रखते हुए कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, सुनील नारायण और अकील होसैन को फिर से टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे अकील होसैन भी टीम के साथ बने रहेंगे।

16 May 2026

सीपीएल 2026: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पोलार्ड, पूरन और नारायण को बरकरार रखा, आंद्रे रसेल अब जमैका किंग्समेन के लिए खेलेंगे

नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के लिए टीमों ने अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपने मजबूत वेस्टइंडियन कोर को बरकरार रखते हुए कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, सुनील नारायण और अकील होसैन को फिर से टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे अकील होसैन भी टीम के साथ बने रहेंगे।

वहीं, स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब सीपीएल 2026 में नई फ्रेंचाइजी जमैका किंग्समेन की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनके साथ रोवमैन पॉवेल भी टीम में शामिल हुए हैं। पॉवेल टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने 2022 में जमैका तलावाह्स को खिताब दिलाया था।

जमैका किंग्समेन ने 19 वर्षीय बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर वितेल लॉज़ को भी टीम में शामिल किया है। अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले लॉज़ ने पांच मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे और वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स के प्रमुख स्पिनर गुडाकेश मोती अब बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलेंगे। मोती ने पिछले सीजन में इमरान ताहिर के साथ शानदार साझेदारी निभाई थी और टीम को सीपीएल तथा ग्लोबल सुपर लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बारबाडोस ने वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग को भी रिटेन किया है।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने मोती की जगह खैरी पियरे को शामिल किया है। टीम ने शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ को भी बरकरार रखा है। इसके अलावा क्वेंटिन सैम्पसन भी टीम में बने रहेंगे।

सेंट लूसिया किंग्स ने रोस्टन चेज और मैथ्यू फोर्डे को वापस टीम में शामिल किया है। वहीं, कैरेबियन के उभरते बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स से सेंट लूसिया किंग्स में शामिल हुए हैं।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने काइल मेयर्स, आंद्रे फ्लेचर और एलिक अथानाज़े को रिटेन किया है। जेसन होल्डर भी टीम के साथ बने रहेंगे। इसके अलावा टीम ने सीपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को भी शामिल किया है। इविन लुईस अब फाल्कन्स के लिए खेलेंगे।

सीपीएल 2026 का आयोजन इस बार रिकॉर्ड आठ देशों में किया जाएगा। टूर्नामेंट 7 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा और इसकी टक्कर द हंड्रेड टूर्नामेंट से भी होगी।

सीपीएल 2026: सभी टीमों के स्क्वॉड

एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स

अल्जारी जोसेफ, इविन लुईस, फैबियन एलन, जेडन सील्स, आमिर जंगू, शमार स्प्रिंगर, जहमार हैमिल्टन, रहकीम कॉर्नवाल, एंडरसन फिलिप, करीमा गोर, एंडरसन महासे, जोशुआ जेम्स।

बारबाडोस ट्राइडेंट्स

गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, ब्रैंडन किंग, जैकरी कार्टर, कदीम एलेन, रेमन सिमंड्स, शैड्रैक डेसकार्टे, जिशान मोटारा, जाकीम पोलार्ड, जोहान लेन, कोफी जेम्स।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स

शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, खैरी पियरे, शमार जोसेफ, रोनाल्डो अलीमोहम्मद, वीरासामी पर्मॉल, मैथ्यू नंदू, जोनाथन वैन लैंगे, मवेंद्र डिंडयाल, इसाई थॉर्न, क्वेंटिन सैम्पसन।

जमैका किंग्समेन

रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, कीमो पॉल, कीसी कार्टी, जेडियाह ब्लेड्स, शाककेरे पैरिस, ओडियन स्मिथ, वितेल लॉज़, रोमैने मॉरिस, किर्क मैकेंज़ी, केल्विन पिटमैन, जीवर रॉयल।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

जॉनसन चार्ल्स, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, आंद्रे फ्लेचर, केविन विकहम, ओबेड मैकॉय, अशमीड नेड, जेरमिया लुईस, एलिक अथानाज़े, मिकाह मैकेंज़ी, नवीन बिदाइसी, मिकाइल लुईस।

सेंट लूसिया किंग्स

रोस्टन चेज, ज्वेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्डे, कामिल पूरन, डैरन नेड, मैककेनी क्लार्क, जोशुआ बिशप, डेमियन जोआकिम, कीऑन गैस्टन, अमारी गुडरिज, जोहान जेरमिया, अकीम ऑगस्टे।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स

सुनील नारायण, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, अकील होसैन, जस्टिन ग्रीव्स, डोमिनिक ड्रेक्स, जाइड गूली, डेक्सटर स्वीन, टेरेंस हिंड्स, नाथन एडवर्ड, जोशुआ डा सिल्वा, अब्दुल रहीम टॉपिन।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीपीएल 2026: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पोलार्ड, पूरन और नारा
डिफेंडिंग चैंपियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपने मजबूत वेस्टइंडियन कोर को बरकरार रखते हुए कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, सुनील नारायण और अकील होसैन को फिर से टीम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News