Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज, सरकार ने दिए कड़े निर्देश

पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जा सके।

27 May 2026

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज, सरकार ने दिए कड़े निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जा सके। इस मुद्दे पर राज्य के पंचायत एवं पशुपालन विकास मंत्री दिलीप घोष ने साफ शब्दों में कहा कि “बांग्लादेशी यहां क्यों रहेंगे?”

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अवैध घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा। मंत्री ने कहा कि अगर वे स्वेच्छा से अपने देश लौट जाते हैं तो बेहतर होगा, अन्यथा सरकार आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

दरअसल, दो फरवरी 2025 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान, हिरासत और प्रत्यर्पण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। हालांकि उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने इस निर्देश को लागू नहीं किया था। अब भाजपा सरकार बनने के बाद “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान के शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। हाकिमपुर चेकपोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई, जहां कई लोग बांग्लादेश लौटने के लिए पहुंचे।

पिछले कई वर्षों से भाजपा लगातार आरोप लगाती रही है कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं। पार्टी का दावा है कि उन्हें वोटर कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं दी गईं, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच लंबे समय से राजनीतिक टकराव जारी है। अब राज्य सरकार की नई कार्रवाई के बाद यह मामला फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज, सरकार ने
पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध रूप से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News