Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- यह मेरा आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था

स्पेन से राउंड ऑफ-16 में 0-1 की हार के बाद भावुक रोनाल्डो ने कहा कि वह विश्व कप को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर कोई जल्दबाज़ी में फैसला नहीं लेंगे।
 

07 Jul 2026

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- यह मेरा आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था

आर्लिंग्टन।। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि कर दी है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप था।

स्पेन से राउंड ऑफ-16 में 0-1 की हार के बाद भावुक रोनाल्डो ने कहा कि वह विश्व कप को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर कोई जल्दबाज़ी में फैसला नहीं लेंगे।

मैच के बाद मीडिया से बातचीत में रोनाल्डो ने कहा कि स्पेन को जीत में थोड़ी किस्मत का साथ मिला और मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता था।

उन्होंने कहा, "इस तरह विश्व कप से बाहर होना मेरे लिए बेहद दुखद है। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। अपनी ओर से पूरी कोशिश की और मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं कि मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और शांति से आगे के बारे में सोचूंगा। मैं कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में नहीं लूंगा।"

41 वर्षीय रोनाल्डो ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह पुर्तगाल के लिए उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था या नहीं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका व्यक्तिगत फैसला टीम के अभियान पर हावी हो जाए।

उन्होंने कहा, "मैं भावनाओं में बहकर फैसले नहीं करता।"

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के साथ अपने सफर पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने देश को वह उपलब्धियां दिलाईं, जो पहले कभी नहीं मिली थीं।

उन्होंने कहा, "मैंने पुर्तगाल के लिए तीन बड़े खिताब जीते। क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पहले पुर्तगाल ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था। राष्ट्रीय टीम के साथ 2016 में जीती गई यूरोपीय चैम्पियनशिप मेरे लिए विश्व कप जीतने जितनी ही बड़ी उपलब्धि है।"

पुर्तगाल के विश्व कप से बाहर होने के साथ ही मुख्य कोच रोबर्टो मार्टिनेज का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। रोनाल्डो ने उनके लिए भी सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह शानदार कोच और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए जो किया, उसके लिए उनकी सराहना होनी चाहिए। मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"

अल-नस्र के स्टार फॉरवर्ड ने अंत में कहा, "किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दुख देता है। यह विश्व कप था और हमारी टीम लगातार बेहतर खेल रही थी। मेरी नजर में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मुकाबला किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन यही फुटबॉल है। हमें इस हार से उबरकर आगे बढ़ना होगा। इस तरह बाहर होना निराशाजनक है, लेकिन हमें गर्व के साथ सिर ऊंचा रखकर आगे बढ़ना चाहिए।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- यह मे
स्पेन से राउंड ऑफ-16 में 0-1 की हार के बाद भावुक रोनाल्डो ने कहा कि वह विश्व कप को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर कोई जल्दबाज़ी में फैसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News