Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री शुभेंदु के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी नौकरी अभ्यर्थियों की भीड

अभ्यर्थी ने मांग की कि 26 हजार नौकरी गंवाने वालों में जो योग्य उम्मीदवार हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए

25 May 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी नौकरी अभ्यर्थियों की भीड

कोलकाता। कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौकरी अभ्यर्थी पहुंचे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताने के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, नौकरी अभ्यर्थियों के लगभग 15 संगठनों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इनमें भर्ती घोटाले के कारण खुद को वंचित मानने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले 26 हजार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की।
मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक सोमवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में नौकरी अभ्यर्थी कार्यालय के बाहर जमा हो गए थे। एक अभ्यर्थी ने कहा कि वे काफी उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। उनका आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार मिलने की कोशिश के बावजूद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी पहले भी उनके साथ खड़े रहे हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनसे सीधे मुलाकात संभव हो रही है। अभ्यर्थी ने मांग की कि 26 हजार नौकरी गंवाने वालों में जो योग्य उम्मीदवार हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में लॉकेट चटर्जी और शशी अग्निहोत्री समेत राज्य भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से बंद कमरे में बातचीत करते रहे।
पिछले सोमवार को भी इसी तरह के ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया था। उस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात का अवसर मिलने पर संतोष जताया था और दावा किया था कि उन्हें समाधान का आश्वासन मिला है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार पर नौकरी घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब सत्ता में आने के बाद नौकरी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नई सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उमड़ी नौकरी अभ्यर्थियों की भीड
अभ्यर्थी ने मांग की कि 26 हजार नौकरी गंवाने वालों में जो योग्य उम्मीदवार हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News