Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवाना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ।

11 Feb 2025

आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एमएन शुक्ला सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं।

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवाना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाके में जवान के दाेनाें पैर के चिथड़े उड़ गए। साथी जवान उन्हें मौके से निकाल कर कैंप पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारियाें को घटना की सूचना दी गई। घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है।

दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, घायल जवान का उपचार जारी है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार जारी कार्रवाई से बाैखलाए नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी लगा रहे हैं। नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आकर कभी जवान तो कभी ग्रामीण तो कभी मवेशी बुरी तरह घायल हो चुके हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि जगरगुंडा का यह वही इलाका है, जहां से सीआरपीएफ के जवान विगत 4 वर्षाें में 200 से ज्यादा आईईडी बरामद कर चुके हैं। कभी यह इलाका नक्सलियाें का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब कमजाेर पड़ चुके नक्सली जवानाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगाकर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल
पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवाना हुए थे, इसी दौरान एक सीआर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News