Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ताड़केश्वर में सिलेंडर ब्लास्ट, दहला इलाका

दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है

14 Sep 2025

ताड़केश्वर में सिलेंडर ब्लास्ट, दहला इलाका

कोलकाता। हुगली जिले के तारकेश्वर के चांपाडांगा बस स्टैंड इलाके में रविवार सुबह सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई और देखते ही देखते एक के बाद एक छह दुकानें आग की चपेट में आकर राख हो गईं। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड इलाके के एक चाय-नाश्ते की दुकान में अचानक तीन गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट पड़े। तेज धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैलकर पास की रेस्टोरेंट, फूलों की दुकान और अन्य दुकानों तक पहुंच गई। 
स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि वे काबू नहीं पा सके। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची और युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। 
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट की वजह से सभी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है। पंडालों और त्योहारों के मौसम से ठीक पहले इस घटना ने व्यापारियों को गहरा आघात पहुंचाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों में आग से बचाव की कोई उचित व्यवस्था मौजूद नहीं थी। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ताड़केश्वर में सिलेंडर ब्लास्ट, दहला इलाका
दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News