Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

डी गुकेश बने सबसे युवा विश्व चैंपियन, तोड़ा गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड

भारतीय ग्रैंड मास्टर चैंपियनशिप की शुरुआत में पीछे थे, क्योंकि उन्हें शुरुआती राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, गुकेश ने तीसरे राउंड में वापसी करते हुए फाइनल में बराबरी हासिल की।

13 Dec 2024

डी गुकेश बने सबसे युवा विश्व चैंपियन, तोड़ा गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 के 14वें दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गुकेश ने अंतिम राउंड जीतकर 7.5 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि लिरेन के 6.5 अंक रहे। लिरेन को हराने के बाद गुकेश सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं, उन्होंने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारतीय ग्रैंड मास्टर चैंपियनशिप की शुरुआत में पीछे थे, क्योंकि उन्हें शुरुआती राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, गुकेश ने तीसरे राउंड में वापसी करते हुए फाइनल में बराबरी हासिल की। गुकेश ने 11वें राउंड में बढ़त हासिल की थी, लेकिन इसके बाद डिंग ने बेहतरीन पलटवार किया और 12वां राउंड जीतकर मैच बराबर कर लिया, 13वां राउंड ड्रा रहा और इसके बाद गुकेश ने 14वां और अंतिम राउंड जीतकर मैच खिताब अपने नाम किया।

गुकेश ने इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।

विश्व चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय बने गुकेश

इसके अलावा विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विश्वनाथन आनंद 2000-2002, 2007-2013 तक विश्व चैंपियन रहे थे।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 के परिणामों की पूरी सूची-

गेम 1 - 25 नवंबर, 2024 - डिंग लिरेन ने गुकेश को हराया

गेम 2 - 26 नवंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 3 - 27 नवंबर, 2024 - गुकेश ने डिंग लिरेन को हराया

गेम 4 - 29 नवंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 5 - 30 नवंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 6 - 1 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 7 - 3 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 8 - 4 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 9 - 5 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 10 - 7 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ में समाप्त हुआ

गेम 11 - 8 दिसंबर, 2024 - गुकेश ने डिंग लिरेन को हराया

गेम 12 - 9 दिसंबर, 2024 - डिंग लिरेन ने गुकेश को हराया

गेम 13 - 11 दिसंबर, 2024 - राउंड ड्रॉ पर समाप्त हुआ

गेम 14 - 12 दिसंबर, 2024 - गुकेश ने डिंग लिरेन को हराया।

सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने गुकेश

गुकेश 18 वर्ष 8 महीने 14 दिन में विश्व शतरंज चैंपियन बने, जबकि गैरी कास्परोव ने 9 नवंबर, 1985 को 22 वर्ष 6 महीने 27 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी, इस सूची में तीसरे नंबर पर मैग्नस कार्लसन हैं, जिन्होंने 23 नवंबर, 2013 को 22 वर्ष 11 महीने 24 दिन में विश्व चैंपियन का ताज पहना था। इस सूची में नंबर चार पर मिखाइल ताल ( 23 वर्ष 5 महीने 28 दिन - 7 मई, 1960), पांचवें स्थान पर अनातोली कार्पोव (23 वर्ष 10 महीने 11 दिन - 3 अप्रैल, 1975), छठे स्थान पर व्लादिमीर क्रैमनिक (25 वर्ष 4 महीने 10 दिन - 4 नवंबर, 2000) और सातवें स्थान पर इमानुएल लास्कर (25 वर्ष 5 महीने 2 दिन - 26 मई, 1894) हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डी गुकेश बने सबसे युवा विश्व चैंपियन, तोड़ा गैरी कास्पारोव क
भारतीय ग्रैंड मास्टर चैंपियनशिप की शुरुआत में पीछे थे, क्योंकि उन्हें शुरुआती राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, गुकेश ने तीसरे राउंड में वापसी करते हु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News