Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल का सीएम नहीं, टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं दादा

ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा संघर्ष था लेकिन हर किसी की तरह वह सीखेगा और बेहतर होगा

22 Jun 2025

बंगाल का सीएम नहीं, टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं दादा

कोलकाता। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में प्रवेश से इनकार किया लेकिन कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने से उन्हें इनकार नहीं है। जुलाई में 53 साल के होने जा रहे गांगुली 2018-19 और 2022-24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक रहे। क्या वह भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे। 
यह पूछने पर उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने इसके बारे में सोचा नहीं क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहा हूं।Ó उन्होंने कहा, 'मैंने 2013 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना छोड़ा और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया।Ó उनसे जब कहा गया कि वह भारत का कोच बनकर और भी योगदान दे सकते थे, तो गांगुली ने कहा, 'देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैं 50 साल का ही हूं। देखते हैं कि क्या होता है। मुझे इससे ऐतराज नहीं है। देखते हैं।Ó यह तो तय है कि गांगुली राजनीति में नहीं उतरने वाले हैं। यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्या वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे, उन्होंने मुस्कुराकर कहा, 'मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।Ó अगर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की पेशकश की जाये तो? इस पर भी उन्होंने कहा, 'मेरी कोई रूचि नहीं है।Ó 
गांगुली ने मौजूदा कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से उन्होंने लय पकड़ ली है। उन्होंने कहा, 'गौतम अच्छा कर रहा है। शुरुआत धीमी रही जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने लय पकड़ ली। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला बड़ी होगी।' गंभीर कितने कुशल रणनीतिकार हैं, यह पूछने पर उन्होंने गंभीर के जुनून और बेलागपन की तारीफ की। 
उन्होंने कहा, 'इस भूमिका में मैंने उसे बहुत करीब से नहीं देखा है लेकिन मैंने उसका जुनून देखा है। मैंने उसकी रणनीतियों को करीब से नहीं देखा क्योंकि उसके कोच रहते मैंने उसके साथ काम नहीं किया।Ó गांगुली ने कहा, 'वह सीधी बात करता है और चीजों को साफ देखता है। वह अपने विचार खुलकर रखता है। टीम के बारे में, खिलाडिय़ों, लोगों और सबके बारे में। बाहर से आप कह सकते हैं कि वह काफी पारदर्शी इंसान है।Ó उन्होंने अपने खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा कि गंभीर हमेशा सीनियर्स का काफी सम्मान करता था। 
उन्होंने कहा, 'मैंने उसके साथ खेला है। उसने हमेशा मुझे और सीनियर खिलाडिय़ों को काफी सम्मान दिया। अभी भी अपने काम को लेकर उसके भीतर काफी जुनून है। उन्होंने कहा, 'मैं उसे शुभकामना देता हूं। अभी उसे कोच बने एक ही साल हुआ है। इंग्लैंड का दौरा अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा संघर्ष था लेकिन हर किसी की तरह वह सीखेगा और बेहतर होगा।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल का सीएम नहीं, टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं दादा
ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा संघर्ष था लेकिन हर किसी की तरह वह सीखेगा और बेहतर होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News