Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

बारिश के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन की बड़ी कार्रवाई, 110 अवैध मकान ध्वस्त

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है

18 Jul 2026

बारिश के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन की बड़ी कार्रवाई, 110 अवैध मकान ध्वस्त

पश्चिम बर्दवान। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ने शनिवार को आसनसोल के बाराबनी और सालानपुर की सीमा से सटे मैथन लेफ्ट बैंक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो बुलडोजरों की मदद से करीब 110 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों लोग बेघर हो गए।
डीवीसी ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने के लिए एक महीने का नोटिस जारी किया था। 15 जून को पांच मकानों को तोड़े जाने के बाद स्थानीय विधायक अरिजीत राय के हस्तक्षेप पर प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को एक महीने की अतिरिक्त मोहलत दी थी। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद शनिवार को फिर से अभियान शुरू किया गया और शेष अवैध निर्माणों को हटा दिया गया।
डीवीसी अधिकारियों के अनुसार लेफ्ट बैंक क्षेत्र में बने सभी 110 मकान निगम की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और भूमि संरक्षण के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था तथा आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
वहीं प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले लगभग 22 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे। उनका आरोप है कि बिना किसी पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था के बरसात के मौसम में उनके घर तोड़ दिए गए, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है।
डीवीसी की इस कार्रवाई के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई, जबकि प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारिश के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन की बड़ी कार्रवाई
प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News