Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

दांतन–नारायणगढ़ में पराली जलाने से फसलों का भारी नुकसान, प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद जारी लापरवाही

दांतन–नारायणगढ़ में पराली जलाने से फसलों का भारी नुकसान, प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद जारी लापरवाही
 

05 Dec 2025

दांतन–नारायणगढ़ में पराली जलाने से फसलों का भारी नुकसान, प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद जारी लापरवाही

 जिले के दांतन और नारायणगढ़ क्षेत्र में पराली (खेत में बचा फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं ने बड़ी समस्या का रूप ले लिया है। धान कटाई का मौसम तेज़ी पर है और मशीनों से कटाई के बाद खेतों में बड़ी मात्रा में पराली बच रहा है। स्थानीय प्रशासन की सख्त मनाही और निरंतर चेतावनी के बावजूद कई किसान इस पराली में आग लगा रहे हैं, जिसके चलते आसपास के खेतों में लगी फसल भी जलकर राख हो रही है। पिछले एक सप्ताह में जिले के कई जगहों पर बड़े पैमाने पर फसल जलने की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को भी ऐसी घटना देखी गई।

बुधवार को दांतन–II ब्लॉक के बागगेड़िया क्षेत्र में पराली जलाने की वजह से कई बीघा धान की फसल पल भर में राख हो गई। शुक्रवार सुबह खाकुड़दा इलाके में किसानों ने एक खेत में धधकती आग देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बेलदा थाना एवं जोरागेड़िया फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय किसान भी जुट गए और आग पर काबू पाने में सफल हुए।

किसानों का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही से कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसने आग लगाई पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्रशासनिक प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से स्थानीय किसान और ग्रामीण समाज में चिंता बढ़ रही है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलाने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कम होती है और वायु प्रदूषण बढ़ता है। लेकिन जागरूकता के अभाव में यह प्रथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जारी है।

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन सख्त कदमों के साथ-साथ वैकल्पिक समाधान जैसे पराली प्रबंधन और मशीनरी उपलब्धता पर ध्यान दे, ताकि किसानों को खेत जलाने की आवश्यकता ही न पड़े।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दांतन–नारायणगढ़ में पराली जलाने से फसलों का भारी नुकसान
दांतन–नारायणगढ़ में पराली जलाने से फसलों का भारी नुकसान, प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद जारी लापरवाही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News