Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

डेविड मिलर फिट, टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम से जुड़ने को तैयार

हाल ही में समाप्त हुई एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मिलर को एडडक्टर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके। इस सप्ताह उन्होंने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित किया।

31 Jan 2026

डेविड मिलर फिट, टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम से जुड़ने को तैयार

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। मिलर अब आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में समाप्त हुई एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मिलर को एडडक्टर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके। इस सप्ताह उन्होंने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित किया।

मिलर ने आखिरी बार भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। अब वह रविवार को जोहान्सबर्ग से मुंबई रवाना होने वाली टीम के साथ जुड़ेंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेविड मिलर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 133 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 32.87 की औसत और 140.56 के स्ट्राइक रेट से 2630 रन बनाए हैं।

मिलर की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही चोटों से जूझ रही है। डोनोवन फरेरा और टोनी डी जोरजा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन को टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप से पहले मिलर की फिटनेस दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेविड मिलर फिट, टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम से
हाल ही में समाप्त हुई एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मिलर को एडडक्टर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News