Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डेविस कप क्वालिफायर राउंड-1 : दक्षिणेश्वर सुरेश के दम पर भारत ने नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया

निर्णायक पांचवें रबर में सुरेश ने गाइ डेन आउडेन को 6-4, 7-6 (4) से हराते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई। दबाव भरे इस मुकाबले में सुरेश ने कुल 15 ऐस लगाए। उन्होंने पहले सेट के सातवें गेम में ब्रेक हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि दूसरा सेट बेहद रोमांचक रहा।

09 Feb 2026

डेविस कप क्वालिफायर राउंड-1 : दक्षिणेश्वर सुरेश के दम पर भारत ने नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया

बेंगलुरु। दक्षिणेश्वर सुरेश के निर्णायक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर डेविस कप क्वालिफायर राउंड-1 में शानदार जीत दर्ज की। एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम, बेंगलुरु में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में दर्ज की गई इस शानदार जीत से भारत सितंबर में होने वाले क्वालिफायर के दूसरे राउंड में पहुंच गया है, जहां दांव होगा आठ टीमों के डेविस कप फाइनल्स में जगह बनाने का।

निर्णायक पांचवें रबर में सुरेश ने गाइ डेन आउडेन को 6-4, 7-6 (4) से हराते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई। दबाव भरे इस मुकाबले में सुरेश ने कुल 15 ऐस लगाए। उन्होंने पहले सेट के सातवें गेम में ब्रेक हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि दूसरा सेट बेहद रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ी 6-6 तक सर्विस बचाने में सफल रहे, लेकिन टाईब्रेक में सुरेश ने संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

दिन की शुरुआत से पहले मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। पहले मैच में सुरेश और युकी भांबरी की भारतीय जोड़ी ने डेविड पेल और सैंडर अरेंड्स को 7-6 (0), 3-6, 7-6 (1) से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद जेस्पर डी जोंग ने वापसी करते हुए सुमित नागल को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया और स्कोर 2-2 कर दिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित राजपाल ने सुमित नागल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा,“पिछले 10 दिन हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। हमारी नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल चोट से जूझ रहे थे। यह सुमित नागल का 50 प्रतिशत प्रदर्शन भी नहीं था। अगर वह पूरी तरह फिट होते तो कहानी कुछ और होती। इसके बावजूद उन्होंने शेर की तरह लड़ाई लड़ी, टीम का नेतृत्व किया, जैसा कि भारत के नंबर एक खिलाड़ी को करना चाहिए।”

सुरेश पर बात करते हुए कप्तान राजपाल ने कहा,“वह मेरा ट्रंप कार्ड हैं, जिसे मैं हर बार इस्तेमाल करता हूं और हर बार वह काम करता है।”

अपने प्रदर्शन और मानसिक तैयारी पर बोलते हुए सुरेश ने कहा,“6 फीट 6 इंच की ऊंचाई के साथ मैं भारत का इकलौता इतना लंबा खिलाड़ी हूं, इसलिए मुझे अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करना होता है। मैं हर दिन सर्विस की प्रैक्टिस करता हूं। निरंतरता ही सबसे अहम है। अहम मौकों पर मैं खुद से कहता हूं कि यह मैंने लाखों बार किया है, यह सिर्फ एक और बॉल है।”

सुरेश के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर डेविस कप अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेविस कप क्वालिफायर राउंड-1 : दक्षिणेश्वर सुरेश के दम पर भार
निर्णायक पांचवें रबर में सुरेश ने गाइ डेन आउडेन को 6-4, 7-6 (4) से हराते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई। दबाव भरे इस मुकाबले में सुरेश ने कुल 15 ऐस लगाए। उन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News