Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

डोमजूड़ में तीन माह की बच्ची की मौत से सनसनी, हत्या का आरोप दादी पर

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन महीने की बच्ची को उसकी दादी ने ही पास के तालाब में फेंक दिया। कुछ देर तक बच्ची का कहीं पता न चलने पर परिवार बेचैन हो उठा। अंतिम बार बच्ची को उसकी दादी के साथ देखा गया था, जिसके बाद परिजन और पड़ोसियों ने उसे घेरकर पूछताछ की।

25 Nov 2025

डोमजूड़ में तीन माह की बच्ची की मौत से सनसनी, हत्या का आरोप दादी पर

हावड़ा। हावड़ा जिले के डोमजूड़ के बागपाड़ा इलाके में मंगलवार को एक महिला पर अपनी तीन माह की नतिनी की हत्या का आरोप लगा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन महीने की बच्ची को उसकी दादी ने ही पास के तालाब में फेंक दिया। कुछ देर तक बच्ची का कहीं पता न चलने पर परिवार बेचैन हो उठा। अंतिम बार बच्ची को उसकी दादी के साथ देखा गया था, जिसके बाद परिजन और पड़ोसियों ने उसे घेरकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान वृद्धा ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृद्धा ने अपना अपराध कबूल किया है, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

“तीन महीने की बच्ची का शव तालाब से बरामद किया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जारी है।”

घटना के बाद डोमजूड़ में भारी तनाव है। लोग आरोपित वृद्धा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक पड़ोसी ने कहा,“बच्ची गायब थी। अंतिम बार उसे दादी के साथ देखा गया था। जब उससे पूछताछ हुई, उसने खुद कबूल किया कि उसने उसे पानी में फेंक दिया। वह यह भी कह रही थी कि उसे नहीं पता था कि बच्ची की मौत हो जाएगी।”

एक अन्य पड़ोसी ने दावा किया,

“वह गुस्से में थी। गुस्से में आकर उसने बच्ची को फेंक दिया। हम चाहते हैं कि उसे सबसे कठोर सजा मिले।”

पुलिस मानसिक स्थिति, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डोमजूड़ में तीन माह की बच्ची की मौत से सनसनी, हत्या का आरोप
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन महीने की बच्ची को उसकी दादी ने ही पास के तालाब में फेंक दिया। कुछ देर तक बच्ची का कहीं पता न चलने पर परिवार बेचैन हो उठा। अंतिम ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News