Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज

पुलिस के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला जिसमें लिखा है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

03 Nov 2024

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का यह मैसेज मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिला है। इसकी सूचना मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी है। साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इसकी छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला जिसमें लिखा है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मुंबई पुलिस की टीम इस मैसेज की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वालों की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि दशहरे के दिन बांद्रा इलाके में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी को लेकर मुंबई पुलिस एलर्ट हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला जिसमें लिखा है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News