Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बांग्लादेश में पद्मा नदी बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई

समिति को निर्देश दिया गया है कि वह तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दे

26 Mar 2026

बांग्लादेश में पद्मा नदी बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई

ढाका। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक बस को फेरी पर चढ़ाने के दौरान हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। बुधवार की देर शाम राजबाड़ी जिले की दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर यात्रियों से भरी एक बस फेरी पर चढ़ाते समय पद्मा नदी में गिर गई थी। बचाव अभियान के बाद बस को देर रात नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जिसे तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को प्रारंभिक मुआवजे के तौर पर 25,000 टका देने की घोषणा की गई है।
बांग्लादेश की प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून और प्रथम आलो के अनुसार, बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के गोआलैंड उपजिला स्थित दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा शाम करीब 5:15 बजे उस समय हुआ, जब ‘सौहार्द परिवहन’ की बस फेरी पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान पोंटून-3 पर संतुलन बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40–45 यात्री सवार थे।
दुर्घटना के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें पुलिस, सेना, नौसेना पुलिस और फायर सर्विस की टीमें शामिल रहीं। बचाव पोत ‘हमज़ा’ की मदद से लगभग छह घंटे बाद रात 11:30 बजे बस को नदी से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, बस से कुल 26 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में केवल दो लोगों को जीवित बचाया जा सका।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस कुश्तिया के कुमारखाली से ढाका जा रही थी और फेरी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ‘हसना हेना’ नाम की एक छोटी यूटिलिटी फेरी ने पोंटून को टक्कर मार दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई।
वहीं घटना के बाद, राजबाड़ी जिला प्रशासन ने देर रात ही पांच सदस्यीय उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया था। इसमें अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मो. हफीजुर रहमान को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध और ऑपरेशंस), बीआईडब्ल्यूटीसी के दौलतदिया कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक, राजबाड़ी अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक और गोपालगंज के उपजिला निर्वाही अधिकारी शामिल हैं।
समिति को निर्देश दिया गया है कि वह तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दे। इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को शुरुआती मुआवजे के तौर पर प्रत्येक परिवार को 25,000 टका देने की घोषणा की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में पद्मा नदी बस हादसे में 26 की हुई मौत
समिति को निर्देश दिया गया है कि वह तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News